फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में कोरोना हेल्प डेस्क न मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण करते अपर आयुक्त राजाराम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली का बुधवार की शाम अपर आयुक्त राजाराम ने निरीक्षण किया। कोतवाली में कोरोना हेल्प डेस्क न मिलने पर इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। महिला हेल्प डेस्क बनाए जाने का उद्देश्य वहां तैनात पुलिस कर्मियों से पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क में तैनात सिपाहियों से उनकी ड्यूूटी के बाबत जानकारी ली। त्वरित कार्रवाई को लेकर सवाल किए। महिला पुलिस कर्मी संतोष जनक जवाब नहीं दे सकीं। निरीक्षण के दौरान ही महिला हेल्प डेस्क पर पुलिस कर्मी पहुंची थीं। अपर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। कोरोना हेल्प डेस्क न मिलने पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय को चेतावनी दी। कहा कि कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। इसमें लापरवाही न की जाए। उन्होंने कार्यालय, अभिलेख व भवन का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त ने कोतवाल को सुधार करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें