फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली बैक करते पहिये से कुचलकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे के औरंगाबाद डालचंद्र गांव में पिता के ट्रैक्टर-ट्राली बैक करते समय ट्राली के पहिये से कुचलकर बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम औरंगाबाद डालचंद्र गांव निवासी सोनू गुप्ता अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक कर रहा था। तभी उसकी आठ वर्षीय पुत्री खुशी अचानक ट्राली के पहिये के नीचे आ गई। जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत पर मां पूजा, भाई विवेक व छोटी बहन अनन्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पिता सोनू ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली बैक कर रहा था। तभी पुत्री खुशी अचानक ट्राली के पहिये के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, बच्ची मानसिक रूप से बीमार रहती थी। एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें