फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की समस्या का समयबद्ध हो समाधान : एसपी

विज्ञापन
रूरा में थाना समाधान दिवस पर फरियादें सुनते एसपी - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/ रूरा। शनिवार को अकबरपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर एसपी केशव कुमार चौधरी ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान का निर्देश कोतवाल को दिया। इस दौरान कुल आठ शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण कराया।
विज्ञापन

रूरा थाना परिसर में एसपी ने समाधान दिवस में सात शिकायतें सुनीं। राजस्व की पांच शिकायतों को पुलिस व लेखपाल की टीमों को जांच कर कार्रवाई करने को अग्रसारित किया। पुलिस से संबंधित दो शिकायतों को जल्द निस्तारित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में तैयार की गई महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने हेल्प डेस्क के लिए और जगह मुहैया कराने को कहा। डेरापुर थाना में प्रभारी समीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में कुल तीन शिकायतें दर्ज हुईं। पुलिस टीमें निस्तारण के लिए भेजी गई है। शिवली कोतवाली में छुट्टी की ऊहापोह के चलते ग्यारह लेखपाल नदारद रहे। थाना समाधान दिवस एसडीएम रामशिरोमणि की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें