फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जानकारी देती एंटी रोमियो टीम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। आपराधिक घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से एंटी रोमियो की टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर महिलाओं व किशोरियों को जागरूक कर हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना प्रभारी रामप्रकाश के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम प्रभारी दरोगा गिरीश कुमार ने कांस्टेबल संतोष कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा देवी, मीनाक्षी रानी के साथ राजपुर की नई बस्ती मोहल्ले के साथ क्षेत्र के खासबरा, जैनपुर मंदिर, बदनपुर डेरा व लाला नगर की महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 आदि नंबरों की जानकारी महिलाओं को दी। प्रदेश सरकार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए मिशन शक्ति के रुप में विशेष अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें