झींझक के औरंगाबाद भोला हुलास के सामुदायिक शौचालय का गिरा पड़ा लेंटर।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। औरंगाबाद भोलाहुलास गांव में सामुदायिक शौचालय का लेंटर गिर गया। ग्राम प्रधान ने गांव के ही चार लोगों पर सामुदायिक शौचालय का लिंटर गिराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
गांव में दो लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक शौचालय में 12 अगस्त को लिंटर डलवाया गया था, जो रात में ही गिर गया। दूसरे दिन सुबह जानकारी होने पर प्रधान ने गांव के ही चार लोगों पर सामुदायिक शौचालय की छत गिराने का आरोप लगाते हुए मंगलपुर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
प्रधान जयराम ने बताया कि लिंटर पड़ते ही रात को गांव के ही चार लोगों ने सामुदायिक शौचालय की छत गिरा दी। एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। ।