पुलिस लाइन स्थित महिला थाना का निरीक्षण करते एसपी अनुराग वत्स।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित विभिन्न शाखाओं के दफ्तर देखे। महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के लंबित मामलों की समीक्षा की। आरआई से कहा कि पुलिस लाइन में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
पुलिस लाइन का निरीक्षण करने गए एसपी अनुराग वत्स ने गेस्ट हाउस, आगंतुक कक्ष व विभिन्न शाखाओं के दफ्तरों में जाकर रख-रखाव देखा। लंबित कार्यों के बारे में जानकारी ली।
पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस का नाम किसी शहीद पुलिस कर्मी के नाम पर रखने के लिए कहा। आरआई से कहा कि वह शहीद पुलिस जवान का नाम बताएं। उन्होंने महिला थाने में बाउंड्रीवाल के आसपास एक हफ्ते में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ संदीप कुमार, आरआई चंद्रभूषण पांडेय मौजूद रहे। संवाद