अकबरपुर अंडरपास पर सीओ को लॉकडाउन पालन के निर्देश देते डीएम व एसपी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। लॉकडाउन की हकीकत जांचने के लिए शनिवार को डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व पुलिस बल को सामाजिक दूरी पालन के साथ मास्क लगाने को कहा।
डीएम ने अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे ड्यूटी कर रहे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सीओ संदीप सिंह को बिना मास्क के देख टोका। कहा कि मास्क जरूर लगाएं।
समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा। एसपी ने अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करने को कहा। पुलिस बल ने वाहनों से अकबरपुर कस्बे के प्रमुख मार्गों व गलियों में गश्त कर लॉकडाउन पालन कराया।