फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने निकाली हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली, होगी कार्रवाई

Fri, 01 Mar 2019 06:56 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में लोकसभा चुनाव से पहले तालग्राम थाना क्षेत्र के सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस ने शातिर अपराधियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। 110 जी, गुंडा एक्ट, निरोधात्मक के तहत कार्रवाई भी की जा रही है। 

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने अपराध रजिस्टर नंबर आठ में दर्ज  29 हिस्ट्रीशीटरों की जांच के लिए चौकी प्रभारी राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, रामशंकर भारतीय को निर्देश दिए हैं। किशनपुर निवासी राहुल, राजीव, बृजराज, मवैइया निवासी संतोष यादव, ढिपारा के रामवीर, गढ़िया निवासी आशोक कुमार, नरदाह के रमेशचंद्र, पलिया बूचपुर के गिरीश चंद्र, कबीरपुर के जगदीशचंद्र, कुड़री के रघुवीर समेत कई पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कोई भी शातिर अपराधी चुनाव से पहले बच नहीं पाएगा। थाना क्षेत्र में 29 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें