फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मतपेटी में पड़ेंगे चार पदों के मतपत्र

विज्ञापन
झींझक में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम डेरापुर ऋषिकांत राजवंशी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा ने शनिवार को जिले अफसरों के साथ बैठक की। अधिकारियों को बताया कि मतदान के समय एक मतपेटी में ही चारों पदों के मतपत्र पड़ेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारी लगातार बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इधर, चुनाव को लेकर अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने में जुट गए हैं। मतदान के दौरान एक ही मतपेटी में प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के मतपत्र डाले जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक मतपेटी भरने के बाद दूसरी मतपेटी का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को मतपेटी पर स्टीकर न चिपकाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय आदि रहे।
मतदान केंद्र दूर होने से होगी दिक्कत
रसूलाबाद। ब्लाक रसूलाबाद के नार खुर्द के रहने मयंक तिवारी ने एसडीएम अंजू वर्मा को बताया कि मजरा मलगुजरा, रामगढ़, नरसिंहपुर, जीतापुरवा में करीब 2500 मतदाता हैं। ग्राम सभा 13 भागों में विभाजित है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा का मतदान केंद्र प्राथमिक जूनियर विद्यालय नारखुर्द है। अब ग्राम सभा का मजरा जीतापुरवा के प्राथमिक विद्यालय को नवीन मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें मलगुजरा को भी समायोजित किया गया है। जबकि मलगुजरा से जीतापुरवा केंद्र की दूरी पांच किलोमीटर है, जो मानक के विपरीत भी है। साथ ही वहां जाने के लिए मतदाताओं को दिक्कत भी होगी। बिजली का अभाव है। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्र की बिक्री धीमी
संदलपुर। ब्लाक में शनिवार को प्रधान पद के 99 व बीडीसी के 51 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्रों की बिक्री कम हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर ग्राम पंचायत में कमेटी चुनाव प्रक्रिया के बाद पूरी न हुई तो चुने हुए प्रधानों को शपथ ग्रहण करना संभव नहीं होगा। (संवाद)

सरवनखेड़ा में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी सिंह।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें