फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। राजपुर कस्बे के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की हत्या के मामले में दूसरे दिन शनिवार को भी सन्नाटा रहा। अनहोनी की आशंका व तनाव को लेकर पुलिस तैनात रही। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर देररात तक दबिश देती रही।
विज्ञापन

राजपुर क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के विरोध में नौवीं की छात्रा की पड़ोसी में रहने वाले राधेश्याम कठेरिया के बेेटे बेटा प्रियांशु व दो सगे भाई सहित 15 लोगों ने हत्या कर दी थी। छात्रा का शव कुंडे से लटका दिया था। घटनास्थल पर पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस को 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। लेकिन घटना के बाद से आरोपी अपने अपने घरों में ताला डालकर फरार हैं। गांव में तनाव की आशंका में दो दरोगा व छह सिपाही तैनात रहे। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
भीम आर्मी कार्यकर्ता की प्रभारी निरीक्षक से झड़प
राजपुर। एक गांव में छात्रा की हत्या के मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ता गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटना की पूरी जानकारी ली। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं की प्रभारी निरीक्षक से झड़प हो गई। कार्यकर्ता प्रभु यादव ने बताया कि मामले की जानकारी संगठन के अध्यक्ष को दी जाएगी। इस दौरान भीम आर्मी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष अरविंदर राठौर, लोकेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

सुसाइड नोट की चर्चा, पुलिस का इनकार
राजपुर। छात्रा की हत्या के मामले में दूसरे दिन शनिवार को घर में सुसाइड नोट मिलने की चर्चा गांव में रही। ग्रामीणों की माने तो पुलिस ने पीड़ित के घर से छात्रा की एक डायरी बरामद की है। जिसमें सुसाइड नोट लिखा है। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें