डीएम कार्यालय के बाहर मौजूद महिला
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज के गांव पूठरी निवासी रीता पत्नी स्व.शैलेन्द्र सिंह ने 18 सितम्बर को डीएम कार्यालय के बाहर जहर खा लिया था। उसने पुलिस पर उसकी भूमि पर कब्जा करने वालों पर करवाई न करने का आरोप लगाया था।
लोहिया अस्पताल में इलाज के बाद ठीक होने पर आज वह फिर डीएम से मिलने पहुंची। वहां कार्यालय में घुसने से पहले उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास फिर जहर की पुड़िया निकली। इस पर पुलिस बुलाकर उसे व उसके साथ आये युवक को पकड़ कर फतेहगढ़ कोतवाली भेज दिया गया।