यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की है।
यहां नगला पजाबा गांव में निवासी राजू (32) पुत्र रामौतार रविवार रात को फसल की रखवाली करने गया था। तभी गांव के पास ट्रैक पर करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।