यूपी के बांदा जिले में घरेलू कलह से एक महिला इस कदर तंग हो गई कि उसने अपने दो मासूम बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में शुक्रवार रात महिला (30) ने अपने 8 वर्षीय पुत्र हिमांशु और चार वर्षीय पुत्र अंश को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यहां अंजू ने बताया कि पति राकेश नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था। मना किया तो मारपीट पर आमादा हो गया। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। उधर, कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि पत्नी और बच्चों के जहर खाने की सूचना नहीं मिली है। अलबत्ता पति और पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसका शनिवार को ही समझौता हो गया।