फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख है शराब माफिया, पुलिस ने घर से बरामद की 54 पेटी मिलावटी देसी शराब

Sun, 04 Aug 2019 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं शराब माफिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में मिलावटी शराब बनाने की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार की सुबह पिहानी के पूर्व ब्लाक प्रमुख और शराब माफिया जेपी गुप्ता के आवास पर छापा मारा। यहां से पुलिस को 54 पेटी मिलावटी देसी शराब मिली। पुलिस ने चौकीदार समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में चौकीदार को छोड़ दिया।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख, उनकी पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। क्राइम ब्रांच प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने टीम संग पूर्व ब्लाक प्रमुख जेपी गुप्ता के बस अड्डे के सामने स्थित आवास पर सुबह साढ़े सात बजे छापा मारा और डेढ़ घंटे तक पूरे घर को खंगाला। क्राइम ब्रांच टीम ने उनके घर से 35 पेटी सील और 19 पेटी खुली देसी शराब बरामद की।
 

 

मिलीवटी देशी शराब - फोटो : अमर उजाला
साथ ही देसी शराब के 21 पौव्वे, दो केनों में बीस लीटर मिलावटी शराब, तीन सौ खाली शीशियां, तीन सौ पानी के पाउच समेत पेंचकस और प्लास भी बरामद किए। भाग रहे पांच लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। बाद में चौकीदार को पुलिस ने छोड़ दिया। क्राइम ब्रांच के छापे मारने की सूचना पर पिहानी कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला, आबकारी निरीक्षक अखिलेश बिहारी वर्मा आदि भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर से बरामद शराब को कोतवाली लाई। सीओ सदर शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि देसी शराब के एक पौव्वे से दो पौव्वे मिलावट कर तैयार किए जा रहे थे। ड्रम में केमिकल भी बरामद हुआ, जिसको जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
 
 
विज्ञापन

बताया कि पिहानी क्षेत्र के लहतारा निवासी बबलू पुत्र दयाराम, शाहाबाद क्षेत्र के कठमा निवासी राजू पुत्र ओम प्रकाश, संडीला क्षेत्र के अटवा निवासी मिथलेश पुत्र रामअवतार और मिंडापुरवा निवासी अनिल पुत्र राम नरेश को हिरासत में लिया गया है। बताया कि आबकारी निरीक्षक अखिलेश बिहारी वर्मा की तहरीर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जेपी गुप्ता, उनकी पत्नी सरिता गुप्ता, उनके पुत्र सौरभ गुप्ता और भाई वेद प्रकाश गुप्ता संग हिरासत में लिए गए चारों लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
पुलिस अधीक्षक हरदोई आलोक प्रियदर्शी ने बताया ‘पूर्व ब्लाक प्रमुख जेपी गुप्ता, उनकी पत्नी सरिता गुप्ता, पुत्र सौरभ गुप्ता और भाई वेद प्रकाश गुप्ता फरार हैं। चारों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। किसी भी हाल में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों केे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें