फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लाजपत भवन में हुआ कवि सम्मेलन, रचनाओं से किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। यहां विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक मुद्दों को उठाया। कवि शंभू शिखर ने अपनी पंक्तियों तुम तोड़ों वादा और हम निभाते रहेंगे, नाराजगी ऐसे भी हम जताते रहेंगे, जबतक नहीं आते हैं 15 लाख खाते में, तबतक तुम्हें मोदी जी हम जिताते रहेंगे... से राजनीतिक कटाक्ष किया। पंक्तियां सुनते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन



इसके बाद कवयित्री मणिका दुबे ने अपनी रचना तुमको जो भी दुनियादारी लगती है, इन कामों में हिम्मत भारी लगती है, तुमको ये सब गैरजरूरी लगता है, मुझको अपनी जिम्मेदारी लगती है... के माध्यम से जिम्मेदारियों का एहसास कराया। कवि स्वयं श्रीवास्तव ने मुश्किल थी संभलना ही पड़ा घर के वास्ते, फिर घर से निकलना ही पड़ा घर के वास्ते... के जरिये पारिवारिक दायित्वों और जीवन के संघर्ष को स्वर दिया। इटावा के कवि गौरव चौहान, डॉ. आदित्य जैन ने अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया। धीरज सिंह चंदन और प्रीती पांडेय समेत अन्य कवियों ने भी अपने चुटीले अंदाज में राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब हंसाया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता रवि बाजपेयी ने किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत पांडेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें