फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनजी लाइन फटी, हड़कंप

Thu, 16 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
किदवई नगर के ब्लाक में पीएनजी गैस पाइप लाइन फटी सही करते कर्मचारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर साउथ। किदवई नगर के ब्लाॅक में इंटरलॉकिंग बिछाने के लिए हो रही खुदाई के दौरान सीयूजीएल की पीएनजी पाइपलाइन फटने से हड़कंप मच गया। दो किलोमीटर तक गैस की बदबू फैलते ही लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने आस-पास के लोगों के मोबाइल व वाहनों की आवाजाही बंद करा दी। फायर ब्रिगेड व सीयूजीएल कर्मचारियों ने रिसाव बंद किया। के-ब्लाक में नगर निगम इंटरलॉकिंग बिछा रहा है। ठेका श्याम नगर निवासी ओम जी तिवारी को मिला है। गैस का रिसाव होते ही मजदूर भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस, फायर ब्रिगेड अधिकारी, चार गाड़ियां औरसीयूजीएल कर्मचारी पहुंचे। सीयूजीएल अफसर निर्देश कुमार के मुताबिक घरों को जाने वाली सर्विसलाइन डैमेज हुई है। 
विज्ञापन

अनदेखी कर डाली गई लाइनें
फायर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पीपी अवस्थी के मुताबिक गैस पाइप लाइनों को डालने में मानकों की अनदेखी की गई है। लाइन को जमीन की सतह से डेढ़-दो मीटर नीचे डाला जाना चाहिए था लेकिन डेढ-दो फीट नीचे ही लाइन बिछाई गई है। 
जाम में फंसे  कर्मचारी
फजलगंज स्थित कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के तुरंत बाद सीयूजीएल कर्मचारी निकले, लेकिन दादानगर पुल पर लगे जाम में फंस गए। ड्राइवर नरेंद्र सिंह ने बताया कि जाम के कारण करीब 15 मिनट की देरी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें