ट्रासपोर्ट भवन में वार्ता करते गुलशन कुमार साथ में सतीश गांधी व रवि गुप्ता।
- फोटो : amarujala
कानपुर। यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा है कि न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में प्लाट के लिए जिन पांच लोगों ने आवेदन किया है वे ट्रांसपोर्टर हैं ही नहीं। उनका ट्रांसपोर्ट व्यवसाय कुछ लेना देना नहीं। इनमें से चार लोग लाटूश रोड में डीजल इंजन का व्यापार करने वाले व्यापारी परिवार के सदस्य हैं। एक फार्म पनकी के दिनेश कुमार की ओर से जमा कराया गया है। इनका पनकी में कारोबार है न कि ट्रांसपोर्ट नगर में।
बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर में प्रेसवार्ता कर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन कुमार और महामंत्री सतीश गांधी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि केडीए के अफसर प्लाट का आवेदन करने वालों से इस बात का हलफनामा ले रहे हैं कि वे भविष्य में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करेंगे। यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन शहर का अकेला और यूपी का सबसे बड़ा एसोसिएशन है। कानपुर के एक हजार ट्रांसपोर्टर इससे जुडे़ हैं। वे सभी एकजुट हैं और मांगें पूरी होने तक न्यू ट्रांसपोर्ट नगर नहीं जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार को कमिश्नर से मिलकर केडीए की मनमानी बताएंगे। इस दौरान सुभाष मलिक सतीश सिंह, रवि गुप्ता, मनीष कटारिया, एवी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।