प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वो लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने के बाद सीधे कानपुर देहात स्थित राष्ट्रपति के गांव परौंख पहुंचेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन जून को दो दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंच रहे हैं। उनके साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। उनके स्वागत के लिए सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक हर तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
पीएमओ ने ट्वीट के माध्यम से सूचना दी है कि पीएम दोपहर करीब 1:45 बजे कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे। सबसे पहले वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे डॉ. बीआर आंबेडकर भवन जाएंगे और दोपहर 2:15 बजे मिलन केंद्र का दौरा करेंगे।
बता दें कि पीएम लगभग 11 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे और यूपी इन्वेस्टर्स समिट 3.0 की ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सीधे कानपुर देहात स्थित राष्ट्रपति के गांव परौंख पहुंचेंगे।