फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिला से प्रधानमंत्री ने की बात, राजकुमारी ने दिया बेबाकी से जवाब

Wed, 20 Jan 2021 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पीएम ने आवास योजना की लाभार्थी महिला से की वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में सदर विकास खंड के खोह गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लाभार्थी महिला से बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वार्ता की। इस दौरान महिला ने प्रधानमंत्री के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि निजी आवास बनने से परिवार में खुशहाली आएगी और पानी टपकने की समस्या से भी निजात मिलेगी। जिला मुख्यालय से सटे खोह गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम ने महिला लाभार्थी राजकुमारी पत्नी कल्लू से बात की। प्रधानमंत्री ने महिला से पहला सवाल किया कि आवास मिलने से क्या फायदा होगा, तो महिला ने कहा कि आवास बनने से बहुत अच्छा लगेगा।
विज्ञापन


घर में पानी टपकने की समस्या से भी निजात मिलेगा और मेहमान आने पर भी अच्छा लगेगा। प्रधानमंत्री ने दूसरा सवाल किया कि मकान बनाने के लिए कितनी धनराशि मिलेगी तो महिला ने बताया कि एक लाख 20 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने पूछा कि पूरे पैसे मिल जाएंगे या नहीं, इस पर महिला ने कहा कि उसे विश्वास है कि पूरे पैसे मिल जाएंगे। प्रधानमंत्री ने पेयजल के बारे में पूछा कि गांव में पानी की क्या स्थिति है पानी मिलता है या नहीं, तो महिला ने जवाब दिया कि गांव में पानी की बहुत कमी है। गांव में हैंडपंप भी नहीं लगे हैं।

नमस्ते सरकार, ओढ़ना अनाज भीग जात है बइठैं का ठऊर नहीं रहत
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने जब खोह गांव की महिला राजकुमारी से बात की तो महिला ने ठेठ बुंदेलखंडी भाषा में प्रधानमंत्री के सवालों का जवाब दिया। महिला ने प्रधानमंत्री से नमस्ते सरकार कहकर बातचीत शुरू की। इस दौरान प्रधानमंत्री कई बार उसके जवाबों पर हंसे भी।

महिला बार-बार सरकार शब्द से ही प्रधानमंत्री को संबोधित कर रही थी। कच्चे मकान और उससे होने वाली समस्या के सवाल पर राजकुमारी ने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बहुत तकलीफ होत ही, बरसात मा ओढ़ना, अनाज सब भीग जात है, बइठैं का भी ठऊर नहीं रहत है हमऊ भीग जईत हवे। पीएम योजना से मकान मिलने पर अब सपना पूरा हुआ है। इस कार्यक्रम को गांव के सैकड़ों लोग एक ही स्थान पर बैठकर देख रहे थे।

5044 लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी
डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 के पांच हजार 728 लाभार्थियों में से 5044 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त में एक लाख 20 हजार रुपये व 18 हजार रुपये मनरेगा के तहत मजदूरी के लिए दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आर के सिंह पटेल, उपजिलाधिकारी रामप्रकाश, जिला विकास अधिकारी आर के त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्र, डीडीसी मनरेगा दयाराम, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, डीआईओएस बलिराज राम व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें