फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने कहा था भारत 'खुले में शौच मुक्त', सांसद के सामने महिलाएं बोलीं खुले में शौच जाना मजबूरी

Mon, 07 Oct 2019 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
हरदोई में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा में रविवार को क्षेत्रीय विधायक और सदर सांसद की मौजूदगी में लगाई गई चौपाल में महिलाओं ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की पोल खोल दी। महिलाओं ने 1100 की आबादी के बीच 36 शौचालयों का आवंटन और इनका निर्माण न होने की बात कही तो सांसद और विधायक भी भौचक्के रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर 600 मीटर सड़क का निर्माण कराने की घोषणा सांसद ने चौपाल में की।  सदर सांसद जयप्रकाश रविवार को सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के साथ गांधी संकल्प जन जागरण यात्रा में शामिल हुए।

 
विज्ञापन

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा, जगतपुर, विनायिका गुजरी पदयात्रा के बाद ग्राम बड़ौरा में चौपाल लगाई गई। इसमें सांसद जयप्रकाश और विधायक रानू सिंह ने लोगों से समस्याएं पूछीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शौचालय न होने की बात कही और कहा कि वह लोग खुले में शौच जा रहीं हैं।

इस पर विधायक ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि 36 शौचालय 1100 की आबादी के बीच स्वीकृत हुए हैं और इनके भी प्रस्ताव ब्लाक में लंबित हैं। यहां मौजूद भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित ने कहा कि यहां महिलाओं के खुले में शौच जाने की स्थिति मिली है।

विधायक और सांसद ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार सवायजपुर मूसाराम थारू, विनोद सिंह, हरिनाथ, महिपाल, संतोष सिंह, सुभाष पांडेय, नीरज, कन्हैयालाल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें