कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक बीसी संचालक करीब पांच करोड़ रुपये लेकर गायब है। बीसी में 40 कारोबारियों का पैसा लगा है। संचालक के गायब होने की जानकारी पर सभी उसके घर पहुंचे तो वह नहीं मिला। बाबूपुरवा पुलिस ने सभी को थाने से वापस कर दिया।
पीड़ितों का आरोप है कि बीसी संचालक एक भाजपा नेता का भाई है। इसलिए पुलिस दबाव में रिपोर्ट नहीं लिख रही। ट्रांसपोर्ट नगर में एक युवक बिजनेस कमेटी (बीसी) डलवाता था। शहर के 40 कारोबारियों का तकरीबन पांच करोड़ रुपये बीसी में लगा था।