2:55 बजे- पीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा इनको पता ही नहीं चला कि 21वीं सदी का मतदाता जिसके सपने सारे अधूरे हैं। ये अपनी ख्वाहिश लेकर चला है और खपने के लिए तैयार है। 21वीं सदी का मतदाता क्या चाहता है ये न नेताओं को समझ आ रहा है और न ही पॉलीटिकल पंडितों को।
3:01 बजे- पीएम मोदी ने कहा ये जाति के समीकरण बिठाते रहे और हमारे युवा बेटा-बेटी विकास की राजनीति के साथ खड़े हो गए।
3:06 बजे- पीएम ने कहा बुन्देलखण्ड की नदियों को नई धारा देने का हर सम्भव प्रयास होगा। जलशक्ति मंत्रालय बनेगा। अगले 5 वर्ष पानी के लिए जी जान से जुटेंगे। छोटे किसानों, कामगारों, दुकानदारों को पेंशन की योजना बनेगी।
3:12 बजे- बुन्देलखण्ड की जनता पानी के समस्या से जूझ रही है। पीएम बोले उनके दर्द का अहसास है मुझे। 23 मई को चुनाव के परिणाम आएंगे। जब आप फिर एक बार मोदी सरकार बनाएंगे तो पानी के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा