फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में भगवान श्रीराम व भरत के मिलन की तस्वीर देखेंगे पीएम मोदी, सभी सीमाएं की गई सील

Fri, 28 Feb 2020 07:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर धर्मनगरी चित्रकूट के पौराणिक स्थानों की विशेष रूप से प्रदर्शनी लगाई गई। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री को इन स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे। जिसमें रामघाट सहित चारों धाम व परिक्रमा मार्ग के कई दृश्य हैं। खासकर श्रीराम व भरत मिलाप मंदिर के दृश्य की तस्वीर लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चित्रकूट तीर्थ स्थल के बारे में जानकारी देने के लिए यूपीडा ने विशेष रूप से प्रदर्शनी लगाई है। जिसमें रामघाट, जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा, लक्ष्मण पहाड़ी, भरतकूप मंदिर आदि स्थानों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके साथ ही कृषि विभाग ने विभाग से चल रही योजनाओं व अन्य विभाग ने अपनी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई हैं।

 
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि भगवान राम की तपेाभूमि पर विकासात्मक कई कार्य कराए जा रहे हैं। अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस व डिफेंस कॉरीडोर से न सिर्फ आर्थिक स्थिति में सुधार होगा बल्कि यहां दूर-दूर से लोग आसानी से आकर क्षेत्र के धार्मिक व पर्यटन से संबंधित क्षेत्र को देख सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के 29 फरवरी को जिले मे आने के चलते पौराणिक तीर्थ स्थल भरतकूप मंदिर गुलजार हो गया है।

तीर्थ स्थान में पहुंचकर अफसर, सुरक्षाकर्मी और भाजपा नेता कूप का जल निकालकर आचमन कर रहे हैं। पहले पीएम के मंदिर में जाने की योजना थी, लेकिन अब कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इसके पहले पीएम के मंदिर आने की संभावना पर सड़क से लेकर मंदिर की दीवारें और फर्श चमका दिए गए थे।

कहा जाता है कि भगवान श्रीराम को मनाने और अयोध्या का राजा बनाने के लिए भरत परिवार के सभी सदस्यों व ऋषि-मुनियों के साथ पवित्र नदियों का जल लेकर आए थे। जब श्रीराम ने इनकार कर दिया तो भरत ने भरतकूप कस्बे स्थित कूप में पवित्र नदियों का जल डाल दिया था। उसी समय से इस पौराणिक स्थान पर हजारों श्रद्धालु आते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें