फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बोलीं उमा भारती- कांग्रेस ने ही मुस्लिम-हिन्दू के बीच पैदा की दरार, अब करा रही विद्रोह

Thu, 27 Feb 2020 03:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट पहुंचीं उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में सीएए को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और बवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश साध्वी उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में जब तक वोट बैंक की राजनीति खत्म नहीं होगी तब तक यह समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन


साध्वी उमा भारती यहां दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में चल रही राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने पहुंची। उन्होंने कहा कि भारत का बंटवारा कांग्रेस ने धर्म के आधार पर करवाया था।
विज्ञापन

भारत मे बहुत बड़ी संख्या में मुस्लिम तबका रहा है। इस पूरे तबके को खुश करने के लिए राजनीति हुई है। कांग्रेस ने ही मुस्लिम-हिन्दू के बीच दरार पैदा की है। कांग्रेस भारत के अंदर अलग-अलग राज्य में हिन्दू और मुस्लिम के बीच विद्रोह करा रही है।

कांग्रेस ने ही भारत और पाकिस्तान का बंटवारा कराया था और कांग्रेस ही विद्रोह प्रदर्शन करा रही है। इसलिए भारत को कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा से मुक्त होना होगा।

मुस्लिमों की गरीबी और बेरोजगारी समस्या को पीएम मोदी और सीएम योगी दूर कर रहे हैं। इस बात का मुस्लिमों को ध्यान देना होगा। कई बातों का कांग्रेसियों को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें