फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात से 40 मिनट में 10 सीटों के लिए समर्थन जुटाएंगे पीएम मोदी, हाईवे का ट्रैफिक किया गया डायवर्ट

विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बनकर तैयार वाटर प्रूफ पंडाल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के शहजादपुर स्थित मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने 40 मिनट के संबोधन में 10 सीटों के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 11:50 से 12:50 बजे तक एक घंटे जिले में रुकेंगे। जनसभा स्थल पर करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री अकबरपुर-रनियां, सिकंदरा, भोगनीपुर, रसूलाबाद समेत कानपुर नगर और जालौन की 10 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। जनसभा कानपुर-इटावा हाईवे किनारे शहजादपुर गांव के पास है।
विज्ञापन

इससे इस हाईवे का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। कानपुर से औरैया, इटावा की तरफ जाने वाले वाहनों को भोगनीपुर होते हुए मुगल रोड से सिकंदरा होकर जाना पड़ेगा। इन वाहनों को बारा टोल के पास से ही कानपुर झांसी हाईवे पर डायवर्ट किया जाएगा।
वहीं इटावा, औरैया से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को भोगनीपुर से मुगल रोड होते घाटमपुर से निकलकर कानपुर जाना होगा। निर्धारित प्वाइंटों पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें