फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी दशहरे के बाद आएंगे कानपुर, नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक में लेंगे हिस्सा

Sat, 21 Sep 2019 10:55 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर यात्रा अब दशहरे के बाद होगी। दशहरा आठ अक्तूबर को है। फिलहाल गंगा बैराज पर बने सिंचाई विभाग का गेस्ट हाउस अभी भी मोदी के आने के इंतजार में है। वहां पर और किसी को जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


इस बीच जल शक्ति मंत्रालय के नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) की तरफ से नेशनल गंगा काउंसिल का जो एजेंडा तैयार किया गया है, उसमें कुछ परिवर्तन की बात कही जा रही है। 
नेशनल गंगा काउंसिल की सितंबर में होने वाली बैठक प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा की वजह से टल गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

पता चला है कि अब इस बैठक में 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की जगह गंगा किनारे स्थापित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान गंगा की स्वच्छता को लेकर भी चर्चा हुई थी। उधर, गंगा की स्वच्छता, जागरूकता को लेकर भी शुक्रवार को दिल्ली में एनएमसीजी की बैठक हुई।

जिसमें गंगा स्वच्छता को लेकर एजेंडा जारी किया गया। यह कार्य सभी जनपदों में वन विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। मंडलायुक्त के अनुसार, अभी प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर कोई तारीख तय नहीं है, संभावना है कि दशहरे के बाद कार्यक्रम बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें