फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे हेल्पर ने केबीसी में जीते 1.60 लाख, जीएमसी सिक लाइन में तैनात हैं उन्नाव के आकाश 

Sat, 21 Sep 2019 10:37 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सवालों के जवाब देते आकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के गोविंद नगर स्थित रेलवे की जीएमसी सिक लाइन में तैनात हेल्पर को कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। उन्नाव के अचलगंज के कोरारी कलां गांव के रहने वाले आकाश कुशवाहा ने यहां पर नौ सवालों के जवाब देकर एक लाख 60 हजार रुपये की रकम जीती।
विज्ञापन


एक सवाल में भ्रम होने पर उन्होंने कार्यक्रम छोड़ने का फैसला लिया। हालांकि उनका दिया जवाब सही निकला। आकाश ने अभी 16 सितंबर को ही नौकरी ज्वाइन की है। उन्होंने केबीसी में अमिताभ बच्चन को बताया कि वह गांव में अपने परिवार की मिठाई की दुकान में भी बैठते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

भाई संदीप कुशवाहा और पंकज कुशवाहा ने हमेशा उनका समर्थन किया। पिता रंजीत कुशवाहा पूती ने मजदूरी करके उनकी पढ़ाई पूरी कराई। मां शिव कली देवी ने भी हमेशा हौसला बढ़ाया। बताया कि उनका चयन एसएससी में भी हुआ है। मेडिकल परीक्षण बाकी है। यूपी पुलिस की परीक्षा में सफलता की उम्मीद है क्योंकि आंसर सीट से नंबर का मिलान हुआ है।

आकाश ने बताया कि अमिताभ बच्चन के सामने बैठना, उनसे बात करना किसी सपने जैसा था। बताया कि अधिकतर फिल्मों से आने वाले सवालों के कारण उनकी लाइफलाइन खत्म हो गई थीं। फिल्मों में उनकी ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। बताया कि अमिताभ बच्चन उन्हें हौसला दे रहे थे कि मैं न घबराऊं लेकिन मुझे बुखार था और एसी हॉल में ज्यादा ठंड लग रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें