पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर महोबा के आल्हा चौक में 28 जून से चल रहे अनशन के बुधवार को 250 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर अनशन की अगुवाई कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बार बनारस से नहीं बुंदेलखंड से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग उठाई है ताकि बुंदेलखंड का कुछ भला हो सके।
अनशन स्थल पर तारा पाटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी को झांसी में हुई रैली में कहा था कि बनारस रानी लक्ष्मी बाई की जन्मभूमि थी तो झांसी (बुंदेलखंड) उनकी कर्मभूमि रही है। इसलिए बुंदेलखंड से मेरा गहरा नाता है।