फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की हरी झंडी के साथ फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर की पोस्ट, मच गया हड़कंप

Mon, 04 Mar 2019 07:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
कन्नौज में सोमवार को पीएम मोदी की फोटो से छेड़छाड़ करने के बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की खबर सुनते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने पीएम मोदी की फोटो से छेड़छाड़ वाले पोस्ट को साेशल मीडिया से हटवाया। 
विज्ञापन


कन्नौज के गुरसहायगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया गया। इससे भाजपाइयों में रोष है। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक को दी गई। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

पीएम की फाेटो से छेड़छाड़ करने पर भाजपा में आक्राेश

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने वाली एक तस्वीर को एडिट कर कमेंट के साथ फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इससे भाजपाइयों में रोष फैल गया। उन्होंने मौखिक रूप से इसकी सूचना कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को दी थी।

चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव दुबे ने रविवार देर शाम मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। किसी ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है। पोस्ट डालने वाले युवक की तलाश में उसके घर पर दबिश दी गई थी। वह नहीं मिला। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें