फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा की दो बातेंः मोदी-मोदी चिल्लाते हुए पहुंचा एक शख्स, पीठ थपथपाकर पीएम ने बढ़ाया इस नेता का कद

Sat, 27 Apr 2019 10:13 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई/कन्नौज
विज्ञापन
हरदोई में जनसभा के दौरान मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री मोदी, अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए बनाए गए मंच पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक नेता की पीठ थपथपाकर उनका कद बढ़ा दिया। तो दूसरी चर्चित घटना कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान घटी जिसने सबके होश उड़ा दिए।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर का कद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में जनसभा के मंच पर पीठ थपथपाकर बढ़ा दिया। लगभग 10 मिनट तक जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर से बतियाते रहे।
विज्ञापन

मंच पर मौजूद लोगों में इस बात की चर्चा रही

जनसभा में मौजूद लोगों से लेकर मंच पर मौजूद लोगों तक में इस बात की चर्चा रही। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ने राठौर से अवध क्षेत्र की अन्य लोकसभा सीटों की स्थिति पर भी चर्चा की।

कन्नौज में रैली स्थल पर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच से एक व्यक्ति मोदी-मोदी चिल्लाते हुए डी घेरे में पहुंच गया। सुरक्षा में लगे एसपीजी जवानों ने दौड़कर उसे अपने घेरे में ले लिया। बाद में वापस कार्यकर्ताओं की ओर उछाल दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें