फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का सपना कानपुर से क्यों गया मुंबई, एक गलती से छिन गया नंबर एक बनने का दर्जा

Sun, 18 Aug 2019 12:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम नरेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास के बावजूद भाजपा की पिछली केंद्र सरकार के कार्यकाल में फेल हो चुके कौशल विकास कार्यक्रमों को तेजी से बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्दी ही देश भर में तीन भारतीय कौशल विकास संस्थानों की स्थापना की जाएगी। अधिकारियों की गलतियों ने पीएम मोदी के सपने को कानपुर से मुंबई भेज दिया।
विज्ञापन


पहला मुंबई में, दूसरा कानपुर और तीसरा गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थापित किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की तरफ से यदि गड़बड़ी नहीं की जाती तो देश के पहले राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान (आईआईएस) को स्थापित करने का गौरव कानपुर नगर को जाता।

 
विज्ञापन

केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
पहली मोदी सरकार में ही कानपुर में पहला संस्थान स्थापित करने की घोषणा हुई थी। उस दौरान तत्कालीन मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने कई बार कानपुर का दौरा भी किया था। कौशल विकास को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम भी यहां साकेत नगर के रेलवे मैदान में हुआ था।

जिसका शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आए थे। दादानगर के एटीआई (एडवांस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) परिसर में आईआईएस के भवन का निर्माण भी शुरू हो गया था, लेकिन विभागीय स्तर पर भवन निर्माण में गड़बड़ी की बात आने पर इसकी जांच शुरू हो गई।

करीब एक सप्ताह पहले एटीआई में कौशल विकास संस्थान के भवन निर्माण को देख रहे प्रमुख अधिकारी राजेंद्र मान्यवर को निलंबित किया जा चुका है। अब उनकी जगह वर्तमान निदेशक संजय कांत यह काम देख रहे हैं। शनिवार को वर्तमान केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने एटीआई के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें