फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि: जनपद के 5,733 दंपतियों ने लिया लाभ, अब हो रही वसूली

Tue, 25 Feb 2025 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: जनपद के 5,733 दंपतियों ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लिया। नोटिस जारी होने के बाद 843 ने 20 लाख की सम्मान निधि वापस की।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर वर्ष छह-छह हजार रुपये पाने वाले दंपतियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। पति-पत्नी में से सिर्फ एक को ही किसान सम्मान निधि दिए जाने का प्रावधान है। जनपद में 5,733 दंपती चिंहित किए गए हैं, जिन्होंने किसान सम्मान निधि ली है। संबंधित बैंकों के जरिये किसान सम्मान निधि की रिकवरी भी कराई जाने लगी है। अब तक लगभग 843 से 20 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है।
विज्ञापन


पीएम किसान सम्मान निधि के तहत वर्ष में तीन किस्तों में छह हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। नियम के मुताबिक योजना का लाभ पति और पत्नी में से कोई एक ही ले सकता है। सम्मान निधि के लाभार्थियों के सत्यापन के दौरान पता चला कि 5,733 ऐसे लाभार्थी हैं जो पति और पत्नी दोनों ही सम्मान निधि ले रहे हैं। इसका पता चलने के बाद कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नंद किशोर ने ऐसे लाभर्थियों को बैंकों के माध्यम से नोटिस भेजना शुरू किया है। इनमें 843 लोगों से वसूली भी कर ली गई है। लगभग 20 लाख रुपये वसूलकर सरकार की ओर से निर्धारित बैंक खाते में जमा करा दिया गया है।

पौने 22 करोड़ रुपये डकार गए अपात्र
किसान सम्मान निधि की अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो जनपद में अपात्रों ने लगभग 21,78,54,000 रुपये डकार लिए हैं। हालांकि, संयुक्त निदेशक डॉ. नंद किशोर कहते हैं कि सभी अपात्रों को 19 किस्तें नहीं मिली हैं। किसी को दस किस्तें मिली हैं तो किसी काे 15 किस्तें। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें चार-पांच किस्तें ही मिली हैं। इसका सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस विकास खंड में कितने मिले दंपती

ब्लॉक             संख्या
अहिरोरी             271
बावन             337
बेहंदर             288
भरावन             279
भरखनी             293
बिलग्राम             329
हरियावां             285
हरपालपुर             319
कछौना             259
कोथावां             273
माधौगंज             315
मल्लावां             235
पिहानी             269
सांडी             283
संडीला             276
शाहाबाद             313
सुरसा             284
टड़ियावां             257
टोडरपुर             209
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें