फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kanpur Visit: कानपुर पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, तैयारियों का लिया जायजा…दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Mon, 26 May 2025 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी ने पीएम की जनसभा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव और डीजीपी का निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री मोदी की 30 की महानगर यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी उप्र प्रशांत कुमार कानपुर पहुंचे। सबसे पहले वह पीएम के सभा स्थल सीएसए पहुंचे, जहां तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा रूट व्यवस्था, हैलीपैड, जनसभा स्थल एवं पार्किंग स्थलों का जायजा किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।

विज्ञापन

गोष्ठी में ये अधिकारी रहे शामिल
इसके बाद चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। गोष्ठी में एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, मंडलायुक्त कानपुर के. विजयेन्द्र पांडियन, संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार, आईजी रेंज कानपुर हरीश चन्दर, जिलाधिकारी कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें