बड़े राज खुलकर आएंगे सामने
इनसे कई बड़े राज खुलकर सामने आने की उम्मीद है। ये युवतियां क्लीनिक खुलने से लेकर बंद होने तक रहती थीं। मरीजों को मिलने का समय देने, उनका रिकार्ड रखने, फीस जमा कराने, हेयर ट्रांसप्लांट की पूरी व्यवस्था करने जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाती थीं।
दो युवक करते थे हेयर ट्रांसप्लांट
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान वह दो युवकों को भी हायर करती थीं। यही दोनों युवक हेयर ट्रांसप्लांट करते थे। डॉ. अनुष्का वहां ग्लब्स और मास्क पहनकर मौजूद रहती थीं, दिशा निर्देश भी देती थीं। डॉ. अनुष्का से हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले कई लोगों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। इसके बावजूद पुलिस तीनों युवतियों और दोनों युवकों तक नहीं पहुंच सकी है।
पकड़ा जा चुका है अनुष्का का झूठ
इंपायर क्लीनिक में सहायक अभियंता विनीत और इंजीनियर मयंक का हेयर ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉ. अनुष्का लगातार इससे इन्कार कर रही थी। सर्विलांस टीम को सीडीआर में विनीत और मयंक के हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान अनुष्का के साथ सात घंटे तक होने की लोकेशन मिली। इससे अनुष्का का यह झूठ भी पकड़ा गया।