फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी यहां कर सकते हैं स्पीच एंड हियरिंग सेंटर का शिलान्यास, बस इस बात का है इंतजार

Sun, 03 Mar 2019 12:31 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग मैसूर (एआईएसएच) का शिलान्यास कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिला स्तर पर पीएम द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास की सूची में यह काम रखा है। शासन से सेंटर के लिए मुफ्त में जमीन आवंटन की अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन


मूक-बधिर बच्चों की पढ़ाई और कई तरह के प्रशिक्षण के लिए स्पीच एंड हियरिंग सेंटर की स्थापना होनी है। इसके लिए सदर तहसील के ग्राम सुरार में 8.166 हेक्टेयर (करीब 40 बीघा) जमीन चिह्नित की गई है। सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 15 फरवरी को मंजूरी दे दी है। सेंटर के लिए मुफ्त में जमीन आवंटित होनी है।

इसके लिए तत्कालीन जिलाधिकारी रौशन जैकब ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने 28 फरवरी को शासन को मुफ्त में जमीन आवंटन का प्रस्ताव भेजा है। मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि सेंटर के लिए मुफ्त में जमीन आंवटन की अनुमति शासन स्तर पर लंबित है। अनुमति मिली तो प्रधानमंत्री इस सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें