कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने घोषणा की है कि शहीद दीपक पांडे द्वारा घर बनवाने को लिए गए लोन (ऋण) की राशि वह स्वयं भरेंगे। महाना ने बताया कि परिवार के लोगों से जानकारी मिली है कि दीपक ने मकान बनवाने के लिए किसी बैंक से लोन लिया था, जिसकी जानकारी दीपक को ही थी।
कैबिनेट मंत्री ने शहीद के परिवार के समक्ष यह वादा किया है कि दीपक ने जितना भी लोन लिया होगा, वह पूरा लोन एकमुश्त खुद अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि संकट के समय वे परिवार के साथ हैं।
महाना ने बताया कि यह लोन जिस बैंक से लिया गया है, उससे पूरा स्टेटमेंट मंगाकर देखा जाएगा कि कितना लोन बाकी है। स्टेटमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद जितनी भी लोन की राशि होगी उससे तत्काल जमा करा दिया जाएगा।