फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शताब्दीनगर में आज 518 परिवारों आवंटित होंगे प्लाॅट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शताब्दीनगर में आशियाने का सपना देखने वाले 518 परिवारों को आज प्लाट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए पनकी के पास स्थित जवाहरपुरम स्टेडियम में सुबह 11:00 बजे से लॉटरी पड़ेगी। बुधवार को केडीए के अफसरों ने इसकी तैयारियां कराईं।
विज्ञापन

केडीए विक्रय जोन-2 की तरफ से शताब्दीनगर सेक्टर-3 और चार आवासीय योजना में 518 प्लाटों की लाटरी से बिक्री की जा रही है। इन दोनों योजनाओं में एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के प्लाट विकसित किए गए हैं। इनके आवंटन के लिए पिछले साल पांच नवंबर से 21 दिसंबर तक 2612 पंजीकरण फाॅर्म बैंक के माध्यम से जमा कराए गए थे।
केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि संबंधित आवेदक को आवेदन की मूल रसीद, आईडी के साथ निर्धारित समय उपस्थित होना होगा। कागज नहीं लाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक चालान फार्म के माध्यम से एक ही व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें