कानपुर। हैलट के सामने लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बुधवार का एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभाग से बातचीत कर अंडरपास अथवा फुटओवर ब्रिज बनाने की बात कही है।
इससे लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। वहीं, सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस और शव वाहनों को भी मेट्रो की पार्किंग में कम शुल्क पर खड़े करवाने पर चर्चा की गई। डीसीपी ने बताया कि हैलट के ओपीडी गेट पर तीन तरफ का ट्रैफिक आता है। इस वजह से जाम लगता है।
संंकरी जगह पर पुल के ऊपर से उतरने वाला ट्रैफिक, हॉस्टल के पड़ोस से आने वाले वाहन और हॉस्टल से निकलने वाले वाहन भी जाम का कारण बनते हैं। उसपर सड़क के दोनों तरफ ओपीडी के समय मरीज-तीमारदार उतारते-चढ़ाते ई-रिक्शा, ऑटो व बसें स्थिति और खराब करती हैं।
हैलट के सामने लगने वाले जाम को लेकर कवायद की जा रही है। जल्द ही इससे लोगों को निजात दिलाई जाएगी। - हरीश चंदर, एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था