वॉटर कूलर से आता है गर्म पानी
इसके अलावा बस अड्डे पर पीछे वाले गेट के पास भी यात्रियों के बैठने के लिए टिन शेड लगाए गए हैं पर वहां लगे अधिकतर पंखे चलते तक नहीं हैं। पेयजल के लिए बस अड्डे पर दो वॉटर एटीएम लगे हैं। इनमें से एक खराब है। इसके अलावा दो वॉटर कूलर भी लगे हैं, लेकिन ये ठंडा नहीं, गर्म पानी देते हैं। इस कारण इनका लाभ यात्रियों को नहीं मिल पाता है।
दिन में कई बार लगता है जाम
झकरकटी बस अड्डे के आसपास यातायात पुलिसकर्मी तो तैनात रहते हैं, लेकिन वे व्यवस्था दुरुस्त नहीं रख पाते। दिन में कई बार यहां जाम लगता है। लाख कोशिशों के बाद भी चालक बसें बाहर खड़ी कर सवारियां भरते हैं। ऊपर से टेंपो व ऑटो चालक आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर सवारियां भरते नजर आते हैं।
क्या बोले लोग
हरदोई में काम करता हूं, सतना में घर है, वहां जा रहा हूं। घर जाने के लिए काफी देर बाहर धूप में खड़े इंतजार करते रहता। जब बस नहीं मिली तो अंदर आए, लेकिन टिन शेड के नीचे लगे पंखे की हवा नहीं लगती, क्योंकि कुर्सी दूर लगी है। गर्मी में हाल बेहाल हो गया। -रज्जन सिंह, सतना, मध्य प्रदेश
इंडियन ऑयल में चालक हूं। घर जाने के लिए एक घंटे झकरकटी बस अड्डे के बाहर खड़े रहा मगर बस नहीं मिली। अंदर जाकर बस पकड़ी तो पीछे वाले गेट से रेंगते-रेंगते बस करीब पौन घंटे में मेन रोड तक पहुंच सकी और पसीने में तर-बतर हो गय हूं। -मनोज सिंह, बस्ती
बस अड्डे के पीछे वाले गेट से बसें निकाली जाती हैं पर यहां गेट पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। एक साथ बसें आ जाने पर दिन में कई बार जाम लगता है। साथ ही सड़क भी खस्ताहाल है। डेढ़ साल बीत चुके हैं पर सड़क तक नहीं बनाई जा सकी है। -हीरालाल, निवासी बस अड्डे के पीछे