फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खलासी लाइन स्थित शीलिंग हाउस में दो दिवसीय सीआईएससीई रीजनल योगा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन रविवार को अंडर-14, 17 व अंडर-19 आयु वर्ग के विजेताओं को मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन परवेज एफ रुस्तम व प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा ने पुरस्कृत किया। एमएल शुक्ला, उप प्रिंसिपल अलका माली ने यूपी योगा एसोसिएशन के सचिव आचार्य विपिन पथिक, यौगिक ध्यान विशेषज्ञ श्रवण अग्रवाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बालक अंडर-14 वर्ग में मनन, लक्ष्य, अनस, लकी, आदित्य, आरव, तेजस और बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा, आराना, अलीना, विदिशा, अभव्या, भाव्या विजेता रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में कार्तिक, सृजन, युग, कुशाग्र, आयुष, प्रत्यक्ष, उत्कर्ष और बालिका वर्ग में ईशान्वी, शुभी, माहमा, सृष्टि, हर्रित्विता, पल्लवी, याशिका, शुभी व एकता विजेता रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में समर्थ, हर्ष, शुभम, प्रियम, शोभन, आकाश, अनुराग और बालिका वर्ग में भूमि, वंशिका, ईरा, प्रज्ञाराज, अनुभवी, सृष्टि, दीक्षा विजेता रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें