फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दूधिया रोशनी में वॉलीबॉल खेल सकेंगे खिलाड़ी, तैयारी

Mon, 15 Jun 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्पोटर्स स्टेडियम में अब रोशनी कम होने पर या शाम के समय कृत्रिम रोशनी (एलईडी) में खिलाड़ी वॉलीबॉल खेल पाएंगे। इसके लिए कोर्ट के चारों ओर ऊंचाई पर 10 लाइटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही कुछ दूरी पर अन्य लाइटें भी लगाई गई हैं ताकि खेलते समय खिलाड़ियों की छाया कोर्ट में न पड़ सके।
विज्ञापन

माती स्पोटर्स स्टेडियम में हर दिन करीब 100 खिलाड़ियों के विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने आने का औसत हैं। परिसर में आउटडोर वॉलीबाल कोर्ट पहले से था लेकिन यह खराब हो गया था। वहीं, कोर्ट खुला होने से सुरक्षा नहीं थी। बैडमिंटन हॉल के बाहर सामने की तरफ नया आउटडोर वॉलीबाल कोर्ट बनाया गया है। कोर्ट के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाई गई है। इसके साथ ही चारों तरफ लाइटें लगाई गई है। इससे दूधिया रोशनी में दिन में कम प्रकाश होने या फिर शाम से देर शाम तक वॉलीबाल स्पर्धा का विकल्प है।
जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि करीब 60.25 लाख की लागत से स्टेडियम में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की गई है। इसमें दो हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही आउटडोर वॉलीबॉल कोर्ट के चारों ओर एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। परिसर में कुल 26 एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। आउटडोर वॉलीबाल कोर्ट के बाहर एलईडी लाइटें लगने से कम रोशनी होने या फिर देर शाम तक वाॅलीबॉल स्पर्धा बिना रुकावट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें