फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कृषि भूमि दर्शा कराया बैनामा, उसी गाटे में मिली प्लाटिंग, अर्थदंड लगाया

Mon, 15 Jun 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा के अफसरिया में कृषि भूमि दर्शा कर जमीन के बैनामा में स्टांप शुल्क चोरी की गई। जबकि उसी गाटे में प्लाटिंग मिली। सहायक आयुक्त स्टांप की कोर्ट ने 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन


बारा निवासी शमीम ने अफसरिया स्थित 0.115 हेक्टेयर जमीन 15 नवंबर 2022 को क्रय की थी। उप निबंधक सिकंदरा ने तीन जनवरी 2023 को स्थलीय निरीक्षण किया। बैनामा वाली जमीन के गाटे में ही प्लाटिंग मिली। मुगल मार्ग के करीब भूमि पायी गई। 497800 रुपये स्टांप शुल्क कम अदा करने पर वाद दायर किया गया। सहायक आयुक्त स्टांप की कोर्ट में सुनवाई हुई।
नोटिस के बाद क्रेता उपस्थित हुए और साक्ष्य का समय मांगा। हालांकि इसके बाद कोर्ट में जवाब प्रस्तुत नहीं किया। कोर्ट ने साक्ष्य का मौका समाप्त कर पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया। बैनामा की छायाप्रति अवरुद्ध कर दी। क्रेता पर 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अब कुल 647360 रुपये और डेढ़ फीसदी प्रति माह की दर से साधारण ब्याज एक माह में जमा नहीं करने पर वसूली का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें