फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-13 क्रिकेट कैंप में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग में चुने गए 30 खिलाड़ियों का कैंप बृहस्पतिवार से एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में शुरू हुआ। 28 अक्तूबर तक चलने वाले कैंप में पिछले सत्र की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों की फिटनेस परखी।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज उत्कर्ष द्विवेदी, अनंत मिश्रा, कृष्णा यादव, अर्पित रे, आजाद द्विवेदी, रुद्र रावत, वीर सिंह, आर्यन यादव, आदर्श सिंह, शिवांश सिंह, प्रिंस और अनुकल्प सैनी हैं। विकेटकीपर अमृत सचान और राना अमरेंद्र सिंह को चुना गया है। गेंदबाजों में हर्षवर्धन, सम्राट चंदेल, सजल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, देवेश कार्तिक, चिन्मय गौर, माधव गुप्ता, नयन सिंह, तेजस ठाकुर, अखंड प्रताप, फैज, सूर्यांश सिंह, आर्यन पाल, विराज पाल, कबीर यादव और अनुपम शामिल हैं।

सीनियर महिला टी-20 टीम में कानपुर की तीन खिलाड़ी
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 26 अक्तूबर से पुणे में आयोजित होने वाली सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए घोषित 20 सदस्यीय टीम में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अर्चना देवी, तृप्ति सिंह और गरिमा यादव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की टीम अपना पहला मुकाबला 26 अक्तूबर को हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। अर्चना देवी दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं, तृप्ति सिंह बल्लेबाज और गरिमा यादव मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, केसीए अध्यक्ष संजय तिवारी और सचिव दिनेश कटियार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें