फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समाजसेवा से जोड़ने के लिए जेनजी से संवाद करेगा रोटरी क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। समाजसेवा के कार्यों में जेनजी की भागीदारी बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब स्कूलों और कॉलेजों में जाकर युवाओं से संवाद करेगा। उनकी राय लेकर समाज कल्याण के कार्यों में शामिल किया जाएगा। यह चर्चा गैंजेस क्लब में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट रोट्रैक्ट कमेटी की ओर से आयोजित रोट्रैक्ट संवाद कार्यक्रम में हुई। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर मेट्रो के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी और रोट्रैक्ट के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना और रोट्रैक्ट गतिविधियों को प्रभावी बनाना था।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष जसबीर सिंह भाटिया ने रोटरी क्लबों से युवाओं को मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं मंडलीय प्रशिक्षक डीसी शुक्ला ने नई पीढ़ी से संवाद के लिए टॉक विद न्यू जनरेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को समाजसेवा से जोड़ा जाएगा। कमेटी अध्यक्ष अंकित अग्रवाल और गौरव अग्रवाल जैन ने रोटरी के अनुभव तथा रोट्रैक्ट की ऊर्जा से सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। इस दौरान अंकुर गोयल, अरुण गुप्ता, आकांक्षा, उदित अग्रवाल, विक्रम सिंह, सचिन दीक्षित, रिषभ ओमर, उत्तम केसरवानी और विजय पुरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें