फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपीसीए महिला ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में आयोजित सीनियर महिला क्रिकेट ट्रायल के पहले दिन गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 110 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी कौशल के साथ क्षेत्ररक्षण के अंदाज से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
विज्ञापन



महिला चयन समिति की सदस्य प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा और श्वेता ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का नेट्स पर बारीकी से आकलन किया। बल्लेबाजों की तकनीक, शॉट चयन और खेल कौशल पर विशेष ध्यान दिया। गेंदबाजों की लाइन-लेंथ, नियंत्रण और फिटनेस की जांच की।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया और आगामी चरण के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। शुक्रवार को सेंट्रल और पूर्वी उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगी। ट्रायल के माध्यम से प्रदेश की सीनियर महिला टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें