कानपुर। वाराणसी में 16 से 19 अगस्त तक हुए सीआईएससीई रीजनल कैरम टूर्नामेंट और नोएडा में 18 अगस्त को हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पदक जीते।
कैरम प्रतियोगिता में विद्यालय के श्रेष्ठ गुप्ता ने स्वर्ण पदक, वैभव वर्मा और नैतिक माहेश्वरी ने कांस्य पदक जीता। वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पांच किलोमीटर वॉक में शौर्य कुमार गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
विजेता खिलाड़ियों को चेयरमैन डॉ. इंद्रमोहन रोहतगी, महासचिव रोचक रोहतगी, प्रधानाचार्या ज्योति दास, कोच सुरजीत सिंह, आनंद उपाध्याय व सथी खिलाड़ियों के बधाई दी।