कानपुर। कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग (केकेपीएल)-2026 में प्रदेश भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। कानपुर जिला खो-खो संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गया है। इसकी थीम खेलेगा कानपुर, खिलेगा कानपुर रखी गई है।
संघ के सचिव विपिन सोनकर और प्रतियोगिता निदेशक शिवलाल यादव ने बताया कि लीग का उद्देश्य प्रदेश के उभरते खो-खो खिलाड़ियों को पेशेवर तरीके से खेलने का मौका देना है। सभी जिले के खिलाड़ी लीग में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
उन्हें लीग की आठ फ्रेंचाइजी टीमों में शामिल किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, जिससे वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान बना सकेंगे। अभिमन्यु सिंह से 9336262728 और आनंद कुमार से 8299832630 संपर्क कर सकते हैं।