फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से 100 से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी लेकिन बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के 100 से अधिक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कई क्षेत्रों में तीन से सात घंटे तक बिजली गुल रही जिससे लोग परेशान हुए।
विज्ञापन




बारिश के कारण विद्युत लाइनों और उपकरणों में फॉल्ट आ गए थे। दहेली सुजानपुर, बर्रा विश्व बैंक, विजयनगर और शास्त्रीनगर जैसे करीब दो दर्जन इलाकों में सुबह 5:30 बजे बिजली ठप हुई और दोपहर 12:30 बजे के बाद ही आपूर्ति सामान्य हो सकी। लंबे समय तक बिजली न रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद रहे। हजारों लोगों को उसम भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। केस्को की टीमें सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुटी थीं।



केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कर्मचारी भेजे गए। फॉल्ट दूर कर सभी जगह आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें