फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई गति, चुस्ती, फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग 2026 के ट्रायल में खिलाड़ियों ने गति, चुस्ती और फिटनेस दिखाई। उन्होंने पी रोड स्थित हरसहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज में ग्राउंड ड्राइव, पोल ड्राइव, टैपिंग समेत विभिन्न तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन कानपुर जिला खो-खो संघ की ओर से हुआ। इसमें विभिन्न जिलों के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि ट्रायल में भारतीय खो-खो टीम के पूर्व खिलाड़ी, अल्टीमेट खो-खो लीग के प्रोफेशनल खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहे खो-खो खिलाड़ी शामिल हुए। चयन समिति ने खिलाड़ियों की गति, चुस्ती, फिटनेस, तकनीकी दक्षता और मैच परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का बारीकी से आकलन किया। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन सूची जल्द जारी की जाएगी। चयनित खिलाड़ी आगामी कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, चयन समिति के चेयरमैन शिवलाल यादव, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रविंद्र सिंह गुर्जर, पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला, नवनीत कुमार वर्मा, संघ के सचिव विपिन कुमार सोनकर, कौशांबी खो-खो संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह, यूपी पुलिस के कोच प्रमोद यादव, अभिमन्यु सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


नेशनल ताइक्वांडो में चमके शहर के खिलाड़ी

कानपुर। महाराष्ट्र के पुणे में आठ से 11 जुलाई तक पांचवीं सीनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन पदक अपने नाम किए। उत्तर प्रदेश टीम की ओर से पूमसे फ्रीस्टाइल स्पर्धा में उतरे आरवी शुक्ला, शिवांश गिरी, इशिका और वेदांत सिंह गौतम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पांचवां स्थान हासिल किया। प्रदर्शन के दम पर चारों का चयन भारतीय राष्ट्रीय टीम के इंडिया कैंप के लिए किया गया है। ताइक्वांडो संघ के मनीष शर्मा, शैलेंद्र खरे, महेंद्र कुमार, दिव्या वाजपेई, विजय दत्ता, राखी सक्सेना, चंद्रमोहन, मानसी शुक्ला ने खिलाड़ियों व कोच नीरज सिंह को शुभकामनाएं दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें