फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने दिखाई पिस्टल, वसूली रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कंघी मोहाल निवासी तहजीब ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 25 जून की रात करीब 11 बजे वह गंगा बैराज से घर लौट रहे थे। कर्बला रोड पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए दो युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। हेलमेट उतारने पर उसने एक युवक को आदिल उस्ताद उर्फ आदिल खान निवासी कंघीमोहाल के रूप में पहचान लिया। आरोप है कि आदिल ने पिस्टल दिखाकर 2019 के मुकदमे में उसके खिलाफ गवाही देने से मना किया। दूसरे दिन चुन्नीगंज स्थित एक्सल अस्पताल के पास बुलाकर एक लाख रुपये की रंगदारी भी ले ली। आरोपी ने हर महीने एक लाख रुपये देने और पुलिस या कोर्ट में शिकायत करने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार वह बाबूपुरवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसी दहशत में वह पुराने मुकदमे में गवाही देने कोर्ट नहीं गया। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि आदिल और एक अज्ञात के खिलाफ जबरन वसूली, धमकाने, गलत तरीके से रोकने आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें